फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाल संरक्षण के बारे में किया गया जागरूक

Thu, 17 Sep 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बाल संरक्षण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बाल संरक्षण को लेकर कई जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान विशेष रूप से बाल विवाह की रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन, विद्यालय से ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान, नामांकन, बच्चों की सुरक्षा और बाल अधिकारों पर चर्चा की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बताया गया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में ऐसे बच्चों एवं परिवारों की पहचान करें, जिन्हें संरक्षण एवं सहयोग की आवश्यकता है और उन्हें आवश्यक सेवाओं व कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें