फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कम्युनिटी पुलिसिंग से तीन थाना क्षेत्रों में चला जागरूकता अभियान

Sat, 14 Nov 2026 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- विद्यार्थियों को यातायात नियमों और आत्मरक्षा की दी जानकारी
विज्ञापन

- बुजुर्गों को सरकारी योजनाओं और ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके
सिद्धार्थनगर। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत शनिवार को भवानीगंज, त्रिलोकपुर और इटवा थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें विद्यार्थियों, बुजुर्गों और ग्रामीणों को यातायात नियमों, सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई।
भवानीगंज थाना क्षेत्र के श्रीराम इंटर कॉलेज में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात नियमों और आत्मरक्षा के तरीके बताए। साथ ही आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए सीपीयू टीम प्रभारी का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के डोकम अमया गांव में पुलिस टीम ने बुजुर्गों और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई।
वहीं, इटवा थाना क्षेत्र के डबरा गांव में महिलाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव और साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए गए। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश और एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में आयोजित किए गए। संबंधित थाना प्रभारियों और कम्युनिटी पुलिसिंग टीम के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें