फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Sat, 14 Nov 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भवानीगंज के श्रीराम इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को जागरूक करती पुलिस टीम। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
- मोहाना के तिलकहना और डिड़ई के सेमरी गांव में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत शनिवार को मोहाना और शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सरकारी योजनाओं और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई।
मोहाना थाना क्षेत्र के तिलकहना स्थित अल जमीतुल इस्लामिया में पुलिस टीम ने छात्राओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल विनोद भारती, कांस्टेबल मनीष सिंह और महिला कांस्टेबल अंजू वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

वहीं, शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध और महिला संबंधी अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। उन्हें आत्मसम्मान और सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान उपनिरीक्षक राजीव जी भट्ट और महिला हेड कांस्टेबल नीलम शुक्ला मौजूद रहीं।
विज्ञापन

दोनों कार्यक्रमों में पुलिस टीम ने आपातकालीन सहायता के लिए 112, महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी। साथ ही किसी भी परेशानी की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें