फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्कूल से बच्चों को लेकर जा रहा ऑटो पलटा, एक बच्ची की हालत गंभीर

Mon, 03 Nov 2025 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
त्रिलोकपुर क्षेत्र के मन्नीजोत भनवापुर मार्ग पर सड़क के किनारे पलटी स्कूली बच्चों से भरा आटो। स
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत-भनवापुर मार्ग पर मंगलवार की दोपहर स्कूली बच्चों को घर छोड़ने जा रहा एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीन छात्र घायल हो गए। इसमें एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। दो अन्य बच्चों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के मन्नीजोत चौराहे पर स्थित एक निजी विद्यालय की छुट्टी के बाद ऑटो रिक्शा स्कूल से बच्चों को लेकर घर छोड़ने के लिए निकला। बताया जा रहा है कि चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलाने के कारण मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में घायल बच्ची आरोही का हाथ फ्रैक्चर हो गया जबकि अन्य दो बच्चों को हल्की चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी बच्चों को तत्काल मन्नीजोत स्थित निजी अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद क्षेत्रवासियों में रोष है। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन स्कूली वाहनों की नियमित जांच और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराए तो ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर रामदेव बताया कि हादसे की जानकारी नहीं है। पता करवाता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें