फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दमा के मरीजों की बढ़ी परेशानी, अस्पताल में दोगुनी हुई संख्या

Wed, 12 Nov 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के ओपीडी में मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी लेते डॉ. गौरव दूबे। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम में बदलाव के कारण बढ़ती ठंड से दमा रोगियों की सांसें फूला रही है। मेडिकल कॉलेज में वर्तमान समय में इस तरह के 25 मरीज भर्ती हैं जबकि दोगुनी संख्या में मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इन्हें भर्ती करके ऑक्सीजन के जरिये राहत दी जा रही है। चिकित्सकों के मुताबिक, दमा रोगियों की सांस नलियों में सिकुड़न और सूजन आने से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड के ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है। मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रह है। इससे मौसम सांस के मरीजों के लिए समस्या बढ़ गई है। ओपीडी में 40 से 50 मरीज आ रहे हैं, जिसमें से कई मरीजों का नेबुलाइजर भी करना पड़ रहा है।
मेडिकल कॉलेज के मेडिसन विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि सुबह-शाम की ठंड और दोपहर में धूप खिलने से गर्मी हो रही हैं। इससे मरीजों को सांस की समस्या हो रही हैं। ठंड लगने से शरीर की नशे सिकुड़ने लगते हैं, जिससे श्वास नलिकाएं भी बंद हो रही है। जिससे मरीजों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि सांस की परेशानी अधिक होने पर दमा रोगियों का ऑक्सीजन लेवल कम होने लगता है। ऐसे में ठंडक के मौसम में इन्हें सावधान रहने की जरूरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें