फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा लोकल फाॅल्ट से मिलेगा छुटकारा

Wed, 12 Nov 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खुरहुरिया में सौ केवी का ट्रांसफार्मर लगाते बिजली विभाग कर्मी। संवा - फोटो : अ​भिषेक। फाइल फोटो
विज्ञापन
शोहरतगढ़। क्षेत्र के ग्राम खुरहुरिया में बुधवार को 100 केवी का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया। इससे गांव के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज से निजात मिलेगी। घरेलू उपकरण चलाने वोल्टेज की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत एकड़ंगा भावपुर के राजस्व गांव खुरहुरिया में ओवरलोड बिजली कनेक्शन है। 100 से अधिक कनेक्शन होने से उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज समस्या का समाना करना पड़ता था, सबसे ज्यादा समस्या गर्मी के मौसम में होती थी। इसको लेकर गांव के लोगों ने ट्रांसफाॅर्मर क्षमता वृद्धि को लेकर विभाग को पत्र लिखकर 100 केवी ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की मांग की।
मामले की जानकारी क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा को जब हुई तो उन्होंने इसका प्रस्ताव विभाग के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से अपने विधानसभा क्षेत्र में क्षमता वृद्धि ट्रांसफाॅर्मर की मांग की। इसकी स्वीकृति छह माह पूर्व मिल गई थी। विभाग ने बुधवार को गांव ट्रांसफाॅर्मर लगवा दिया है।
विज्ञापन

जेई राजेश साहनी ने कहा शासन द्वारा 2024 में ग्राम खुरहुरिया गांव ट्रांसफाॅर्मर क्षमता वृद्धि चयनित था, यहां बिजली कनेक्शन अधिक था। स्वीकृति मिलने पर गांव में सौ केवी ट्रांसफाॅर्मर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें