फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सहायकों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Sat, 12 Sep 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। पंचायत सहायक संघ के डुमरियागंज ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सहायक विकास अधिकारी आशुतोष मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों के समर्थन में चल रहे आंदोलन की जानकारी दी। साथ ही पंचायत सहायकों के खिलाफ किसी भी तरह की प्रतिकूल कार्रवाई नहीं किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया गया कि पंचायत सहायकों की विभिन्न मांगों को लेकर सात सितंबर से लखनऊ के इको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है। इसी क्रम में डुमरियागंज ब्लॉक के 110 पंचायत सहायक सात सितंबर से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। संघ ने कहा कि जब तक मांगों के संबंध में शासन स्तर से ठोस निर्णय और लिखित आदेश जारी नहीं होता तब तक ऑनलाइन उपस्थिति सहित सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यों का बहिष्कार जारी रहेगा।
पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायत सहायक ग्राम पंचायत स्तर पर शासन और विभाग की ओर से सौंपे गए विभिन्न ऑनलाइन, डिजिटल और प्रशासनिक कार्यों का लगातार निर्वहन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें