फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मौसम का मिजाज बदलते ही बढ़ गए जोड़ों में दर्द के मरीज

Mon, 15 Dec 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बिस्कोहर स्थित पीएचसी पर मरीजों की जांच कर दवा लिखते डाॅ. एससी शर्मा। संवाद
विज्ञापन
आरोग्य मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, कराया इलाज
विज्ञापन

- भनवापुर के पीएचसी बिजौरा, तरहर व सोहना में आयोजित स्वास्थ्य मेले में हुआ 136 मरीजों का इलाज
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खांसी व गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इन्फेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के कुल 136 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। सीने में दर्द, हड्डी रोग, एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड से संबंधित मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए संदर्भित किया गया। इस दौरान मौसम का मिजाज बदलते ही जोड़ों में दर्द की शिकायत बढ़ गई है। ऐसे मरीज ज्यादा संख्या में इलाज कराने के लिए पहुंचे।
पीएचसी तरहर में डॉ. बीके सिंह ने 43 मरीजों, पीएचसी बिजौरा में डॉ. ईशदेव आर्य ने 38 मरीजों व पीएचसी सोहना में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा तथा पीएन तिवारी ने कुल 55 मरीजों का इलाज किया और निशुल्क दवाइयां दीं। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि वर्तमान समय में मौसम परिवर्तन के कारण विशेष रूप से बच्चों में वायरल फीवर, निमोनिया, डायरिया, खांसी व गले में खराश आदि होने की संभावना बढ़ जाती है। बच्चों को इससे बचाने के लिए संतुलित आहार के साथ गर्म कपड़े पहनाएं। साथ ही समय-समय पर टीकाकरण करवाएं। उन्होंने बताया कि 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्ति समय-समय पर ब्लड प्रेशर तथा ब्लड शुगर की जांच जरूर करवाएं। साथ ही प्रतिदिन कम से कम एक घंटे व्यायाम करें तथा खाने में हरी सब्जी व ताजे फल का इस्तेमाल करें। उन्होंने बताया कि सभी व्यक्तियों को वसायुक्त भोजन के इस्तेमाल से बचने की जरूरत है, क्योंकि वास हृदय रोग को बढ़ावा देता है। इस दौरान पीएन तिवारी, अंबुज श्रीवास्तव, अजय पांडेय, प्रिंस पांडेय, अमित तिवारी, अश्विनी अग्रहरि, अखिलेश त्रिपाठी, मनोज मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीएमओ ने आरोग्य मेले का किया निरीक्षण
सिद्धार्थनगर। सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनकोला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कठेला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोबहा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिठउवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधवापुर कला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जसिया पकड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय एवं परिसर में साफ-सफाई का निर्देश दिया। सभी दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश दिया। संवाद
ठंड में गुनगुने पानी को पीने की दी सलाह
धेंसा। क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में रविवार को जन आरोग्य मेले में सर्दी जुकाम के मरीज पहुंचे। डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि सर्दी में गुनगुने पानी का प्रयोग करें। केंद्र पर पहुंचने वाले मरीज को आवश्यक दवाएं व बचाव की जानकारी दी गई। मेले में कुल 35 मरीज पहुंचे। सभी को आवश्यक दवाएं व प्राथमिक सुझाव बताया गया।
58 मरीजों का हुआ इलाज
ढेबरुआ। बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले भुतहवा, अकरहरा और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेलों में रविवार को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इन स्वास्थ्य मेलों में कुल 58 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। आरोग्य मेलों में पहुंचे मरीजों में ज्यादातर बदलते मौसम के कारण होने वाली बीमारियों से पीड़ित थे। इनमें वायरल बुखार, खांसी, स्किन से संबंधित मरीज, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और चक्कर आने जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीज अधिक संख्या में थे। अहिरौला में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुतहवा में सबसे अधिक 23 मरीजों ने अपना इलाज करवाया। वहीं अकरहरा स्वास्थ्य केंद्र पर 18 और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्र पर 17 मरीज पहुंचे और चिकित्सकों से परामर्श लिया। पीएचसी के अधीक्षक अविनाश चौधरी ने बताया कि आरोग्य मेलों में आए हुए सभी मरीजों की चिकित्सकों द्वारा गहन जांच की गई है और उन्हें उचित उपचार प्रदान किया गया है। संवाद

जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में आए 23 मरीजों का हुआ उपचार
डुमरियागंज। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में उपचार के लिए आए 23 मरीजों में से 18 मरीज वायरल फीवर और जुकाम से पीड़ित रहे। जिनकी चिकित्सकों ने जांच कर दवाई दी। ठंड के मौसम में खान-पान और दिनचर्या को लेकर जरूरी सलाह दी। इस दौरान डाॅ. बीके सिंह, डाॅ. राम किशोर प्रजापति, पवन श्रीवास्तव, सुप्रिया वर्मा रही।
-
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का किया गया निरीक्षण
तिलौली। मिठवल सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार रंजन द्वारा रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने संस्थागत प्रसव बढ़ाने एवं टीकाकरण उत्सव में शत-प्रतिशत उपलब्धि के लिए सर्वे व ड्यूलिस्ट पूर्ण रखने के निर्देश दिया। बैठक में गर्भवती महिलाओं की जांच व टीकाकरण समय से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमा, छितौनी एवं जीवा में सभी स्टाफ उपस्थित मिले। मरीजों को दवा व जांच की समुचित सुविधा मिल रही थी। छितौनी में तैनात डॉ. अमर चौधरी द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा था। इस दौरान डाॅ राजीव रंजन ने गजहडा गांव में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमा का निरीक्षण करते हुए ठेकेदार से निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने का भी निर्देश दिया।

आरोग्य स्वास्थ्य मेला में 182 मरीजों ने कराया इलाज
बिस्कोहर। रविवार को नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें बुखार के साथ खांसी, सर्दी-जुकाम, जोड़ो के दर्द व त्वचा संबंधी मरीजों की संख्या अधिक रही। शाम चार बजे तक स्वास्थ्य मेला में 182 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। डाॅ. एससी शर्मा ने बताया कि इस समय पड़ रही ठंड से बुखार व सर्दी जुकाम खांसी अधिक होते हैं ऐसे में दवा के साथ-साथ बचाव की भी आवश्यकता है। मौके पर धीरज राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मरीजों को ठंड से बच कर रहने की दी सलाह
पकड़ी बाजार। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। डाॅ. पुनीत श्रीवास्तव ने मरीजों की जांच कर उनको आवश्यक दवाएं दीं। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 40 मरीज यहां पर आएं। जिसमें सुगर, बीपी, पेट सास फूलने, चरम लोग व खांसी बुखार जैसे अनेक समस्या से संबंधित मरीज आएं। उन मरीजों की जांच कर उनको दवा देकर उचित सावधानी बरतें की सलाह दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें