जोगिया क्षेत्र सूपा ककरही के बीच खाई में गिरा ट्रेलर। संवाद
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित सूपा ककरही के बीच में शनिवार की रात ट्रेलर खाई में गिर गया। चालक और खलासी ने कूद कर अपनी जान बचाई। रविवार को सुबह जोगिया पुलिस सूचना मिली कि सुबह पुलिस मौके पर पहुंच कर ट्रक को बाहर निकालवाया। चालक-खलासी को हल्की-फुल्की चोटें आईं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर को बाहर निकाला जा सका। इस संबंध में एसओ जोगिया मीरा चौहान ने बताया कि किसी प्रकार की बड़ी हानि नहीं हुई है।