फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विवि के अंकुश नई दिल्ली में करेंगे परेड

Fri, 26 Dec 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पीएम रैली के लिए हुवा चयन अंकुस पांडेय।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के एनसीसी कैडेट अंकुश पांडेय का चयन 26 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस रिपब्लिक डे कैंप (आरडीसी) परेड के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न केवल कैडेट की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण को दर्शाती है बल्कि विश्वविद्यालय के लिए भी एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
विज्ञापन

कक्षा नौ की पढ़ाई के दौरान एनसीसी ज्वाइन कर प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया। कैडेट अंकुश वर्तमान में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र हैं तथा एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कक्षा नौ से एनसीसी की शुरुआत की और निरंतर अभ्यास करते हुए इस मुकाम तक पहुंचे। अब तक वे दो बार इंटर ग्रुप कॉम्प्टीशन (आईजीसी) में प्रतिभाग कर चुके हैं। पहली बार कक्षा 12 में आईजीसी के दौरान ड्रिल के तहत उनका चयन हुआ था। इस वर्ष 14 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित आईजीसी में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके बाद आरडी-1, आरडी-2 एवं आरडी लॉन्चिंग चयन प्रक्रियाओं में भाग लेते हुए 10-10 दिन के कठिन प्रशिक्षण शिविर किए। फरवरी तक आरडीसी से संबंधित प्रशिक्षण जारी रहेगा जबकि डीजी लेवल पर चयन के बाद आरडीसी परेड के लिए चयनित किया गया।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में वर्ष 2020 से एनसीसी की शुरुआत हुई थी। अंकुश पांडेय विश्वविद्यालय के पहले छात्र हैं, जिनका चयन गणतंत्र दिवस आरडीसी परेड के लिए हुआ है। कैडेट अंकुश के पिता स्वर्गीय वशिष्ठ पांडेय का निधन उनकी पढ़ाई के दौरान कक्षा तीन में हो गया था। उनकी माता गंगाजली पांडेय गृहिणी हैं। कैडेट ने हाईस्कूल की शिक्षा सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज से व इंटरमीडिएट (गणित वर्ग) की शिक्षा शिवपति इंटर कॉलेज से प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें