फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग

Sat, 14 Nov 2026 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन के स्थानीय बाजार में दो गांवों के लोगों मारपीट
विज्ञापन

लोटन। लोटन के स्थानीय बाजार में दो गांवों के लोगों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना शनिवार शाम चार बजे एक कॉम्प्लेक्स के सामने हुई। इस मामले में एक पक्ष ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महदेईया गांव निवासी शिवबचन ने कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह कॉम्प्लेक्स के सामने कुछ सामान ले रहे थे। तभी बोलेरो से छह लोग और दो बाइक से अन्य लोग आए। उन्होंने जाति सूचक गालियां दीं और लाठी-डंडा व लोहे के रॉड से अचानक हमला कर दिया। वहां मौजूद कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद उनकी जान बच पाई। हमलावरों ने जाते समय जान-माल की धमकी भी दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें जानकारी है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें