फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मंदिर पर पत्थर फेंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कैथवलिया रेहरा गांव निवासी पुजारी जगरनाथ दास ने गांव के कुछ लोगों पर मंदिर पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को दिए शिकायती पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कैथवलिया रेहरा गांव निवासी व श्रीरामजानकी मंदिर पुजारी महंत जगरनाथ दास ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग आए दिन श्री रामजानकी मंदिर पर पत्थर फेंकते रहते हैं, जिससे मंदिर में बने रसोई के ऊपर रखा सीमेंट का पतरा टूट जाता है।
शिकायत के बाद उनके घरवाले भी अपने बच्चों पर रोक नहीं लगा रहे हैं। उलटे गाली-गलौज पर आमादा हो जाते हैं। कई बार इसकी मरम्मत कराई जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी वह सुधर नहीं रहे हैं। थक हार कर थाने में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने कहा कि मंदिर के पुजारी ने शिकायती पत्र िदया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें