फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एजेंट पर समूह लोन की किस्त हड़पने का आरोप

Sun, 21 Dec 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र की जानकी देवी ने प्राइवेट लोन कर्मी पर समूह लोन की किस्त के 40 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। रविवार को महिला ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि एजेंट ने उससे 40 हजार रुपये ले लिए, लेकिन बैंक में जमा नहीं किए।
विज्ञापन

मैनेजर के बार-बार पैसे जमा करने के दबाव बनाने के बाद उसने पथरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि मानसिक उत्पीड़न से वह परेशान हो गई है।
क्षेत्र के पथरा गांव निवासी जानकी देवी का आरोप है कि उसने एंटी फाइनेंस प्राइवेट कंपनी (समूह) बस्ती जनपद के रुधौली से तीन साल पहले 1,20,000 रुपये लोन लिया था। इसकी आखिरी किस्त 40 हजार रुपये कंपनी के एजेंट ने अपने सहपाठी को पैसा लेने के लिए भेजा।
उसे मैंने पूरा बकाया 40 हजार रुपये नकद देकर अवधेश चौधरी को फोन से इसकी जानकारी दे दी। कुछ दिन बाद कंपनी के मैनेजर ने बकाया जमा करने के लिए फोन किया तो जानकारी हुई। जब उसने एजेंट के पास फोन लगाया तो उसका मोबाइल फोन बंद बता रहा था, जिसके बाद रविवार को उसने पथरा थाने पर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंचार्ज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें