खुनुवां। नेपाल की सीमा से सटे कपिलवस्तु जिले में पुलिस ने सोने और चांदी के गहने साफ (पॉलिश) करने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले शनि सोनी (20) को शुक्रवार को दबोचा है। आरोपी बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है। पुलिस टीम पूछताछ करने के साथ ही मामले की जांच कर रही है।
डिप्टी एसपी रिपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शनि सोनी भारत के बिहार राज्य के बेगूसराय जिले का ग्राम बेला खगड़िया निवासी है। वह कपिलवस्तु के कृष्णानगर मार्केट क्षेत्र में सोने, चांदी और पीतल के जेवरात को साफ व चमकाने का विश्वास दिलाकर ठगी कर रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी स्थानीय लोगों के गहने साफ करने के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाया गया।