फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एडीजी ने जाना सीमा का हाल, पैनी नजर रखने के निर्देश

Thu, 14 Aug 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नेपाल सीमा ककरहवा का निरीक्षण करते एडीजी मुथा अशोक जैन, डीआईजी संजीव त्यागी, एसपी डॉ. अभिषेक मह
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत- नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ गई है। मेन बाॅर्डर पर वाहनों और वस्तुओं की पुलिस और सुरक्षा एजेंसी के जवान जांच कर रहे हैं। वहीं, गैर परंपरागत मार्ग पर गश्त तेज हो गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा सीसी कैमरे से निगरानी की जा रही है, जिससे कोई संदिग्धों पर नजर रखी जा सके। सुरक्षा के मद्देनजर एडीजी जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन ने अलीगढ़वा बाॅर्डर का निरीक्षण किया। इसके साथ ही जवानाें को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बाॅर्डर पर रखें पैनी नजर: कपिलवस्तु। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के कस्बा अलीगढ़वा-कपिलवस्तु में बृहस्पतिवार को एडीजी जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन डीआईजी संजीव त्यागी के साथ निरीक्षण में पहुंचे। स्वतंत्रता दिवस पर सीमा पर तैनात जवानों को पैनी नजर रखते हुए निगरानी की बात कही। कस्बा अलीगढ़वा के बारे में जानकारी ली। सीमा पर बन रहे मुख्य द्वार को देखा। वहां से नेपाल सीमा में प्रवेश कर ड्यूटी पर तैनात नेपाली पुलिस एपीएफ जवानों से हाथ मिलाकर स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। साथ ही नेपाल में कितने भाषा के लोग रहते है और वहां की कुल कितनी आबादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें