फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जालसाजों ने खाते से उड़ाए 48 हजार रुपये

Thu, 14 Aug 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। शिवनगर डिड़ई क्षेत्र के राजू के खाते से जालसाजों ने 48 हजार रुपये उड़ा लिए। बैंक में पैसा निकालने पहुंचने पर जीरो बैलेंस देख उसको होश उड़ गए। क्षेत्र के बरहपुर गांव निवासी राजू के मुताबिक उसका यूपी ग्रामीण बैंक पथरा में बचत खाता है। इनके खाते से आठ से 13 अगस्त के बीच 48 हजार रुपये पांच बार में निकाले गए हैं। युवक के खाते से सभी पैसे आधार कार्ड के जरिये निकाले गए हैं। जबकि, पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि वह 26 अप्रैल के बाद न बैंक गया और न ही आधार से उसने कोई पैसा निकाला। राजू बृहस्पतिवार को बैंक पर किसान सम्मान निधि का पैसा निकालने पहुंचा तो खाते में जीरो बैलेंस होने की जानकारी हुई। जब बैंक कर्मचारियों से खाते की डिटेल चेक की तो आधार कार्ड के जरिये सारे पैसे निकालने की बात बताई गई। इस संबंध में शाखा प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने खाते से पैसे आधार से निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें