फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विधायक की शिकायत पर थानेदार लाइन हाजिर

Sat, 27 Sep 2025 08:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। विधायक के करीबी से मामले में समझौता कराने के नाम पर वसूली के मामले में थानाध्यक्ष भवानीगंज हरिओम कुशवाहा को शुक्रवार को कप्तान ने लाइनहाजिर कर दिया। थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ चंद्रकांत पांडेय को भवानीगंज का थाना प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

गोंडा जिले के गौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रभात वर्मा ने थानाध्यक्ष भवानीगंज हरिओम कुशवाहा पर धनउगाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए डीआईजी बस्ती रेंज को शिकायती पत्र भेजा था।
डीआईजी बस्ती रेंज के निर्देश पर एएसपी प्रशांत कुमार से जांच कराई गई। शुक्रवार को शाम एएसपी की रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी डॉ.अभिषेक महाजन ने थानाध्यक्ष भवानीगंज हरिओम कुशवाहा को लाइन हाजिर करते हुए शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय को भवानीगंज थाने की कमान सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें