फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या का आरोपी 18 वर्ष बाद गिरफ्तार

Wed, 10 Dec 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुंबई में 18 वर्ष पूर्व पांच वर्ष की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोपी को इटवा पुलिस ने मुंबई पुलिस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम खरदेवरी निवासी आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के मुंबई पुलिस कमिश्नरेट के थाना मानिकपुर मीरा भाईंदर, वसई-विरार क्षेत्र में 31 मार्च 2007 को एक पांच वर्षीय बच्ची का अपहरण के बाद दुष्कर्म और हत्या के बाद अभियुक्त भाग निकला था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने अभियुक्त इटवा थाना क्षेत्र के खरदेवरी निवासी नंदलाल विश्वकर्मा के विरुद्ध केस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। 18 वर्ष तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी और वह पुलिस को चकमा देता रहा। मुंबई पुलिस के साथ इटवा पुलिस ने बुधवार को आरोपी के दबिश दी, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें