डुमरियागंज। क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर के तकियवा में स्थित मजार के विवाद में हुए तनाव के बीच बुधवार को पीस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अशांति फैलाने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष कमर अब्बास काजमी और राष्ट्रीय सचिव रियाज अहमद खान ने कहा कि डुमरियागंज क्षेत्र हमेशा से अमन शांति और भाईचारे वाला क्षेत्र रहा है, जहां सभी समुदायों के लोग परस्पर प्रेम और सम्मान के साथ रहते हैं, इसलिए किसी भी प्रकार का तनाव या धार्मिक स्थल से छेड़छाड़ उनके लिए चिंता का विषय है। नेताओं ने प्रशासन से अपेक्षा जताई कि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाएं।