फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सब्जी खरीदकर लाैट रहे युवक की वाहन की टक्कर से मौत

Tue, 30 Dec 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। क्षेत्र के बांसी-इटवा मार्ग पर स्थित गनवरिया के पास अज्ञात वाहन ने बरगदवा निवासी हीरालाल यादव (40) को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बरगदवा निवासी हीरालाल यादव (40) मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। इधर, वह मुंबई से अपने गांव आया था। सोमवार को इटवा कस्बे से सब्जी खरीदकर वह अपने घर लौट रहा था। अभी वह इटवा-बांसी मार्ग पर गनवरिया पूरब स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा था कि बांसी की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायलावस्था में उन्हें सीएचसी इटवा लाया गया, जहां गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, जहां देर शाम उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो लड़कियां और एक लड़के को छोड़ गया है। इनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ इटवा रवींद्र सिंह ने बताया कि लाश पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें