फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सेंध काटकर घुसे चोर उठा ले गए सामान

Tue, 30 Dec 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। क्षेत्र के सेमरी गांव के पास सोमवार की रात एक मकान में सेंध काटकर घुसे चोर डेढ़ लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। पीड़ित को इस मामले की जानकारी सुबह हुई तो उसने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी राम छबीले इटवा थाने के सेमरी गांव में लोहे के दरवाजे, ग्रिल बनाने व वेल्डिंग करने आदि का कार्य करते हैं। सोमवार को भी देर शाम तक कार्य करने के बाद दुकान बंद करके वह घर चले गए।
सुबह आए तो दुकान की एक दीवार में सेंध कटी देखकर सन्न रह गए। दरवाजा खोलकर अंदर गए तो वेल्डिंग मशीन, खराद मशीन, रिंच, पाना आदि सारे उपकरण गायब थे। पीड़ित ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ इटवा रवींद्र सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें