फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पंडाल के पाइप में उतरा करंट, चपेट में आने से महिला की मौत

Sun, 28 Sep 2025 10:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में दुर्गा पंडाल के लिए लगे टेंट के पाइप में रविवार सुबह करीब पांच बजे करंट उतर आया। इस दौरान पूजा करने गई पूजा देवी (48) पत्नी राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी पाइप के संपर्क में आने से इसकी चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोककर बुरा हाल है। इस मामले में परिवार ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। जानकारी के अनुसार, पूजा देवी (48) पत्नी राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी अपने पिता बद्री प्रसाद के साथ ही रहती थी। वह सुबह करीब 5:00 बजे दुर्गा पंडाल में पूजा करने गई थी। इस दौरान उसका हाथ वहां लगे टेंट की पाइप पर पड़ गया। पाइप में करंट आ रहा था, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें