खुनुवां। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी बानगंगा के जवानों ने सोमवार को बीज और इलेक्ट्रॉनिक सामान की एक बड़ी खेप जब्त की है। कार्रवाई करते हुए उसे सीज कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमवार को भोर में सीमा चौकी बानगंगा के जवानों को सूचना मिली कि सीमा स्तंभ संख्या 557 के समीप भारत से नेपाल की ओर प्रतिबंधित सामानों की तस्करी होने वाली है। सूचना के आधार पर नाका दल चिह्नित स्थान पर रवाना हुआ। थोड़ी देर बाद नाका दल ने देखा कि कुछ व्यक्ति साइकिलों पर बोरी लादे नेपाल की ओर जा रहे हैं। जवानों को देखते ही वे साइकिल और सामान छोड़कर भाग गए।