सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में विद्युत निगम के कार्यों एवं वसूली की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर. ने बिलिंग के सापेक्ष वसूली बढ़ाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करें, बड़े उपभोक्ताओं का बिल जमा कराने हेतु प्रोत्साहित करें, जिससे राजस्व बढ़े।
बिजली बिल जमा कराने में प्रतिमाह प्रगति ठीक आनी चाहिए। इसके साथ ही 1912 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि खुले में रखे ट्रांसफऍर्मर पर जाली लगाने हेतु प्रस्ताव 11 अक्टूबर तक उपलब्ध कराएं। कोई भी ट्रांसफाॅर्मर खुले में नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही स्कूलों के ऊपर से विद्युत तार हटाने हेतु निर्देश दिए।
इस दौरान सीडीओ बलराम सिंह, अधीक्षण अभियंता अजय कुमार, अधिशासी अभियंता ज्ञान प्रकाश, संतप्रिय गौतम, संतोष कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे।