भारतभारी। डुमरियागंज के तिलगड़िया बिजली उपकेंद्र पर सोमवार को बिजली का बकाया जमा कराया गया। जेई आरिफ खान की अगुवाई में बिजली उपभोक्ताओं के बिल संशोधन की समस्या का मौके पर ही समाधान किया।
कैंप में कुछ उपभोक्ताओं ने बिल जमा करने के लिए समय ले लिया और कुछ ने सुधार कराकर जमा किया। कैंप में 90 हजार रुपये का बकाया जमा कराया गया। जेई ने बताया कि 10 उपभोक्ताओं ने अपने बिजली के बिल का भुगतान किया। इस मौके पर विभाग के सुशांत, संजय कुमार, राज कुमार, कादिर, मैनुद्दीन, तव्वाब, अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे।