बेवा सीएचसी क्षेत्र के कंचनपुर गर्भवती महिलाओ की शरीरिक जांच टीकाकरण का आयोजन किया गया। स्रोत
भनवापुर। क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवतियों के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 76 गर्भवतियों को चिकित्सीय इलाज व परामर्श दिया गया, जिसमें से आठ में उच्च जोखिम के लक्षण पाए गए। 16 गर्भवतियों में खून की कमी होने के कारण आयरन-शुक्रोज की डोज दी गई।
अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, फीटस के बेड़े होने, गंभीर एनिमिया,प्लेसेंटा का विकृत व नीचे होने से गर्भवतियों में जान का खतरा बना रहता है, इसलिए गर्भावस्था के दौरान सोनोग्राफी तथा चिकित्सीय परामर्श व इलाज बहुत जरूरी है।
गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में उच्च जोखिम वाले खतरे के लक्षण की पहचान जरूरी है, जिससे समय से चिकित्सीय प्रबंधन से जच्चा व बच्चा दोनों को सुरक्षित किया जा सकता है।
अधीक्षक ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान उच्च जोखिम के लक्षण पाए जाने पर कम से कम तीन बार चिकित्सीय सलाह जरूरी होती है। इस दौरान डॉ. सिद्धार्थ जायसवाल, डॉ. अनवरुद्दीन, विनय कुमार भारती, ज्योति, प्रेम कुमार त्रिपाठी, रुपम पाठक, सविता मौर्या, अर्चना चौधरी, रेखा पांडेय, कृष्ण गोपाल पांडेय, रविंद्र कुमार, अश्वनी अग्रहरि आदि शामिल रहे।