फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 18 मामले आए, एक का हुआ निस्तारण

Sat, 01 Nov 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम राजेश कुमार ने की। इस दौरान कुल 18 मामले पेश हुए, जिसमें से मात्र एक मामले का त्वरित निस्तारण हो सका। यह राजस्व विभाग से संबंधित था।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार ने अपने मातहत अधिकारियों को निर्देश दिया कि संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों और आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का समय से और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संपूर्ण तहसील समाधान दिवस के दौरान एसडीएम के समक्ष 18 फरियादी पहुंचे।
इस दौरान तहसीलदार रविकुमार यादव, नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह, बीडीओ डुमरियागंज कुमार कार्तिकेय मिश्र, ईओ सचिन कुमार पटेल, बीईओ अशोक कुमार सिंह, सीओ चकबंदी रियाज अहमद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें