फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 427 बच्चों का टीकाकरण, 179 गर्भवतियों की जांच हुई

Wed, 08 Oct 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के पेंडारी मुस्तहकम में टीकाकरण से इंकार परिवार को प्रेरित करते अधीक्षक व बीसीप
विज्ञापन
-भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के 31 गांवों में आयोजित हुआ टीकाकरण शिविर
विज्ञापन


भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के 31 गांवों में बुधवार को छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। शिविर में ड्यू लिस्ट के आधार पर एएनएम ने 427 बच्चों का टीकाकरण किया। साथ ही 179 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच और टीकाकरण किया। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्राम पेड़ारी मुस्तहकम और डोकम अमया पहुंचकर टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया तथा एएनएम के कार्यों का भौतिक सत्यापन किया।

अधीक्षक ने क्षेत्र के पेड़ारी मुस्तहकम में एएनएम तथा आशा बहू की ड्यू लिस्ट को चेक की तथा टीकाकरण से इन्कार करने वाले शिवम के घर पहुंचकर टीकाकरण के लिए प्रेरित कर बच्चे को टीका लगवाया। अधीक्षक ने ग्रामीणों को बताया कि महिलाओं के गर्भावस्था बहुत नाजुक अवस्था है। गर्भवती के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि गर्भवतियों को टीकाकरण सत्र पर ले आकर एएनएम की ओर से बीपी, शुगर, वजन, हीमोग्लोबिन, एचआईवी, सिफलिस व पेट आदि जांचें जरूर करवाएं, जिससे समय रहते उच्च जोखिम के लक्षण को पहचान कर इलाज को शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती का प्रसव अस्पताल में ही प्रसव करवाएं, जिससे जन्म के समय नवजात शिशु को सभी वैक्सीन व जन्म प्रमाण पत्र मिल सके तथा जच्चा व बच्चा को सुरक्षित किया जा सके। इससे मातृ मृत्यु और शिशु व मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। बीसीपीएम मेराज अहमद तथा बीएमसी सूर्यदेव सिंह ने एएनएम व आशा बहू कहा कि प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से वैक्सीन का लाभ न लेने वाले परिवार के घर जाकर वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान उर्मिला यादव, सुनीता मौर्य, शकुंतला, कमलावती, ज्योति, किरन आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें