फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्पीड रडार मशीन से 20 वाहनों का चालान

Tue, 03 Nov 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
चिल्हिया क्षेत्र के नेशलन हाईवे पर परसिया पावर हाउस के वाहनों की जांच करती यातायात पुलिस। संवाद
विज्ञापन
चिल्हिया। थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर परसिया पावर हाउस के बगल में यातायात पुलिस ने स्पीड रडार मशीन की मदद से वाहनों की गति जांचने के लिए अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 20 वाहनों का चालान किया गया। इनसे कुल 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। टीएसआई अरविंद कुमार राय और आरक्षी उमेश पासवान के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान स्पीड रडार मशीन से वाहनों की गति पर नजर रखी गई। निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। पुलिस की इस कार्रवाई से नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने की अपील की। साथ ही कहा कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें