फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिस्कोहर में आरोग्य मेले में 182 ने कराया इलाज

Sun, 26 Oct 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बिस्कोहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज की जांच करते डाॅ. एससी शर्मा।  संवाद
विज्ञापन
बिस्कोहर। मौसम के बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम के साथ ही पेट से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

रविवार को बिस्कोहर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें शाम चार बजे तक 182 मरीजों के सेहत की जांच की गई।
विज्ञापन

इसमें इलाज के लिए 95 पुरुष, 63 महिला, 24 बच्चों ने पंजीकरण कराया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. एससी शर्मा ने मरीजों को स्वस्थ रहने के लिए उपाय बताए। डाॅ. एससी शर्मा ने बताया कि मौसम के बदलाव के कारण सर्दी खांसी, बुखार व पेट दर्द के रोगी मिल रहे है। जांच के बाद नियमित दवाओं के सेवन की सलाह दी गई है। इस दौरान धीरज राय आदि मौजूद रहे।र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें