फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रेलवे स्टेशन पर बढ़ी भीड़ नहीं मिल रही ट्रेनों में सीटें

Sun, 26 Oct 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। त्योहारों के सीजन में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ बढ़ गई है। घर जाने के लिए लोग प्लेटफॉर्म पर समय से पहले पहुंच रहे हैं, लेकिन ट्रेनों में सीट नहीं मिल पा रही है। आरक्षित डिब्बों के साथ-साथ सामान्य डिब्बों में भी यात्रियों की काफी भीड़ है। लोगों ने भीड़ से लंबी दूरी के यात्रियों ने जाने की तिथि बदल दी है।
विज्ञापन

गुजरात, लखनऊ, दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। कई यात्री सीट न मिलने पर घंटों तक ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। कुछ यात्री मजबूर होकर रोडवेज बसों और निजी वाहनों का सहारा ले रहे हैं।
लोग सुबह से स्टेशन पर इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद भी बैठने के लिए सीट नहीं मिल पा रही है। सामान्य डिब्बों में भी पैर रखने की जगह नहीं है। इस बार छठ में आने और दिवाली में आए हुए लोगों को वापस जाने से हालात कुछ ज्यादा ही मुश्किल हो जा रहे हैं। भीड़ अधिक होने से रोडवेज बस स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। कई बसें फुल होकर जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं जबकि अन्य रूट पर फेरे भी बढ़ाए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे श्याम, अभिषेक व पवन ने बताया कि त्योहार में इस तरह की भीड़ पहले नहीं देखने को मिली थी। इस बार ट्रेन में सीट बड़े ही मुश्किल से मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि रोडवेज पर आने वाले यात्रियों के लिए पर्याप्त बसें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें