बिस्कोहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीज की जांच करते डाॅ. एससी शर्मा। संवाद
बिस्कोहर। मौसम के बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम के साथ ही पेट से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
रविवार को बिस्कोहर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें शाम चार बजे तक 182 मरीजों के सेहत की जांच की गई।
इसमें इलाज के लिए 95 पुरुष, 63 महिला, 24 बच्चों ने पंजीकरण कराया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. एससी शर्मा ने मरीजों को स्वस्थ रहने के लिए उपाय बताए। डाॅ. एससी शर्मा ने बताया कि मौसम के बदलाव के कारण सर्दी खांसी, बुखार व पेट दर्द के रोगी मिल रहे है। जांच के बाद नियमित दवाओं के सेवन की सलाह दी गई है। इस दौरान धीरज राय आदि मौजूद रहे।र