फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमटी, ठेलेवालों को स्थायी ठिकाने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुमटी, ठेलेवालों को स्थायी ठिकाने का इंतजार
विज्ञापन

- अतिक्रमण अभियान के दौरान 500 से अधिक गुमटी और ठेलेवालों को हटाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सड़क किनारे से हटाए गए गुमटी व ठेलेवालों को ठिकाने का इंतजार है। अभियान से बेसहारा हुए पांच सौ से अधिक गुमटी ठेले वालों का दैनिक रोजगार बंद हो गया है, जिससे परिवार का जीविकोपार्जन कठिन हो गया है। उन्होंने नगर पालिका की तरफ से स्थायी व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
नगरपालिका क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कई गुमटी, पान एवं चाय की दुकानों और ठेले वाले हटा दिए गए। अब सड़क चौड़ीकरण के बाद अब उन्हें रोजगार के लिए नए ठिकाने की तलाश है। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई ठेले और गुमटियां तोड़कर सड़क के पीछे ढकेल दी गई। इससे पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर ठेले और गुमटी वालों के लिए उबरना मुश्किल हो गया है। ठेले पर सब्जी बिक्री कर जीविकोपार्जन करने वाले रामभरन, दिनेश और राकेश का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद हम लोग बेसहारा हो गए हैं, अब कहां दुकान लगाए जिससे परिवार का भरण-पोषण कर सके यह समझ नहीं आ रहा। उन्होंने नगर पालिका से गुमटी व ठेले वालों के लिए स्थान निर्धारित करने की मांग की है।
विज्ञापन

कार्ययोजना बनाकर शहर में अतिक्रमण में हटाए गए गुमटी एवं ठेले वालों को दुकान लगाने के लिए स्थान निर्धारित किया जाएगा। इसके अलावा शहर में जाम आदि से निजात दिलाने के लिए निजी वाहन चालकों के लिए भी स्थान निर्धारित किया जाएगा। - प्रदीप यादव, एसडीएम नौगढ़ एवं प्रभारी ईओ
विज्ञापन

पहले बनी थी कार्ययोजना
निवर्तमान एसडीएम एवं प्रभारी ईओ जगप्रवेश ने शहर में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान हटाए जा रहे गुमटी एवं ठेले वालों को एक स्थान पर दुकान लगाने के लिए कार्ययोजना बनाई थी। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय के बगल में स्थित खाली भूमि पर गुमटी व ठेला लगाने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें