फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी परीक्षा शुल्क नहीं बढ़ाएगी

Mon, 25 Jan 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर।सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के वित्त समिति की सोमवार को हुई बैठक में सत्र 2016 के लिए बजट पास किया गया। बैठक में परीक्षा और संबद्धता शुल्क पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन मदों में शुल्क उतना ही रखा जाए, जितना गोरखपुर यूनिवर्सिटी से निर्धारित था।यूनिवर्सिटी के सभागार में हुई बैठक में कुलसचिव बीके पांडेय सत्र 2015 में आय-व्यय का ब्योरा रखा।

दो सौ कॉलेजों की संबद्धता से हुई आय और विभिन्न मदों में जमा कराए गए शुल्क का विवरण रखा। आगामी वर्ष में कराए जाने वाले कार्य की रूपरेखा भी पेश की।

परीक्षा शुल्क और संबद्धता शुल्क के बारे काफी देर तक चर्चा हुई।पहले इस शुल्क में आंशिक वृद्धि की सिफारिश की गई, मगर बाद में इसे दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी (डीडीयू) के बराबर रखने पर ही सहमति बनी।
विज्ञापन


बैठक में कुलपति डॉ.रजनीकांत पांडेय, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी केसी गोस्वामी, प्रभारी जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, सहायक निदेशक अखिलेश कुमार, डा.एसएन चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें