फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बीएससी-कृषि और बीसीए भी कराएगा सिद्धार्थ विवि

Mon, 11 May 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई। विवि और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित 41 पाठ्यक्रमों में से 38 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

इस बार विवि प्रशासन ने स्ववित्त योजना के अंतर्गत विज्ञान संकाय में दो नए पाठ्यक्रम बीएससी-कृषि और बीसीए शुरू किए हैं, जिनमें प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के ई-समर्थ पोर्टल के माध्यम से 14 जून तक अपना पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं।
विवि प्रशासन के मुताबिक, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय परिसर के विज्ञान संकाय के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रम बीएससी, बीएससी-गृह विज्ञान, बीएससी-कृषि, बीसीए, एमएससी गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जीव विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान एवं गृह विज्ञान आदि में प्रवेश लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, वाणिज्य संकाय के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रम बीबीए, बीकॉम, एमबीए और एमकॉम में प्रवेश के आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही कला संकाय के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रम बीए और एमए में हिंदी, उर्दू, संस्कृत, अंग्रजी, इतिहास, प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति और पुरातत्व, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र में प्रवेश लिया जा सकता है। विधि संकाय के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रम बीए-एलएलबी में भी प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इस वर्ष स्ववित्त योजना के अंतर्गत विज्ञान संकाय में दो नए पाठ्यक्रम बीएससी-कृषि और बीसीए शुरू किए गए हैं। बीसीए पाठ्यक्रम सरकारी और निजी क्षेत्रों में आईटी पेशेवरों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ किया जा किया गया है।
यह पाठ्यक्रम छात्र-छात्राओं को सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डाटा विश्लेषण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और साइबर सुरक्षा, वेब डेवलपमेंट और आईटी सेवाओं जैसे क्षेत्रों में रोजगार के व्यापक अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन

बीएससी कृषि की बढ़ती मांग को देखते हुए पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें