फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शहीदों के सम्मान में सामूहिक हवन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 11 May 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के विशुनपुर हरी मंदिर परिसर में रविवार को समस्त राष्ट्रवादी युवाओं और सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में एक शाम शहीदों के नाम सामूहिक हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके बाद देश की स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर सपूतों के बलिदान को याद किया। कार्यक्रम स्थल देशभक्ति के नारों और राष्ट्रभक्ति गीत से गूंज उठा।
आयोजन समिति के सचिव सच्चिदानंद मिश्रा ने कहा कि शहीदों का बलिदान देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं, वह हमारे वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का परिणाम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें