फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जाम के लिए जिम्मेदार बना सिद्धार्थ चौक रेलवे क्रॉसिंग

विज्ञापन
शहर के रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ चौक पर बना रेलवे फाटक प्रतिदिन लगभग 14 से 15 बार गिरता है। इससे लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। जबकि इससे कई लोगों को पांच किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। यहां तक कि क्राॅसिंग बंद होने से दिन में कई बार बहुत देर तक शहर दो हिस्सों में बंटा रहता है और आवागमन ठप हो जाता है।
शहर के बीचों-बीच बनी रेलवे क्राॅसिंग दिन प्रतिदिन लाेगों के लिए जाम की समस्या का कारण बनती जा रही है। दिन में क्राॅसिंग गिरने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

एक बार क्राॅसिंग गिरने से आठ से 10 मिनट तक लोगों को क्राॅसिंग पर खड़े होना पड़ता है। वहीं एक साथ दो ट्रेन क्राॅस होने पर लगभग 20 मिनट तक क्राॅसिंग गिरी रहती है।
ऐसे में लोग जाम में फंस कर काफी परेशान होते हैं। लगातार दो ट्रेनों के क्राॅस होने से एक तरफ खजुरिया मार्ग ताे दूसरी तरफ नपा कार्यालय तक गाड़ियों की लंबी कतार लग जाती है।
विज्ञापन

इससे लोगों को जाम से निकलने में भी 15 से 20 मिनट तक जूझना पड़ता है, लेकिन जाम से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में शहर के लोगों को कहना है कि यदि शहर में अंडरपास व ओवरब्रिज बने तो शहर के लोगों को छुटकारा मिलेगा। कई बार लोग जाम से बचने के लिए पांच किमी की दूरी भी तय करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें