फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 19 साल बाद भी आवासीय पट्टे की भूमि पर नहीं मिला कब्जा

विज्ञापन
डुमरियागज तहसील सभागार मे फरियादियो की समस्याऐ सुनते डीएम डाॅ. राजा गणपति आर व एसपी डॉ. अ​भिषेक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को ग्राम माली मैनहां के छह फरियादियों ने शिकायत पत्र देकर गुहार लगाते हुए बताया कि 19 वर्ष पहले प्रशासन की तरफ से आवासीय जमीन का पट्टा आवंटित किया गया गया था। इस पर अभी तक उन्हें आवंटित भूमि पर कब्जा नहीं मिल पाया है।
उनके साथ के कई अन्य पट्टाधारी लोगों को जमीन का आवंटन किया जा चुका है। वह वर्षों से तहसील, कचहरी का चक्कर लगा रहे हैं। साहब हमको पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाया जाए।
विज्ञापन

डीएम डॉ. राजगणपति आर. ने डुमरियागंज तहसीलदार को जांच कर जल्द समस्या निस्तारण कराने का निर्देश दिया। नगर पंचायत के माली मैनहा निवासी हरीशचन्द्र, वजीर अहमद, आज्ञापति, बजरंगी तथा मोहम्मद अतहर ने शिकायती पत्र में बताया कि उन्हें तहसील प्रशासन की तरफ से वर्ष 2006 में आवासीय पट्टा स्वीकृत करते हुए उनके नाम पर जमीन आवंटित की गई थी।
जिस पर गांव के कुछ लोग कब्जा किए हुए हैं, उस पर खेती कर रहे हैं। वहां जाने पर मारने पीटने की धमकी देकर भगा देते हैं। साहब दबंगों के चंगुल से कब्जा हटवाकर उन्हें भूमि दिलाई जाए। पीडितों ने बताया कि जमीन पर कब्जा के लिए तहसील कचहरी की दौड़ लगाकर थक चुके हैं।
मकान में कब्जा करने का लगाया आरोप : तहसील क्षेत्र के कुनगाई निवासी रामधीरज ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उनके गांव के ही एक व्यक्ति ने उनके बैनामाशुदा जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसमें पुलिस की मिलीभगत रही है। वह एक वर्ष से कब्जा खाली कराने के लिए तहसील थाने का चक्कर लगा रहे हैं। आरोपी उत्पीड़न के केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। डीएम ने मामले में एसडीएम से जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आरसीसी सड़क और नाली निर्माण की मांग : डुमरियागंज नगर पंचायत के बैदोलागढ़ निवासी मोहम्मद इसरार, राम सुधारक, सरवरी खातून, ज्ञानमती, सकीना खातून, मोहसिना खातून, नसरीन जहां आदि ने डीएम को शिकायती पत्र देकर उनके वार्ड में आरसीसी या इंटरलाॅकिंग सड़क और नाला निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें