जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में चल रहे 18वें मंडलीय माध्यमिक युवा क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिता हुई। बालक व बालिका वर्ग के सीनियर व जूनियर श्रेणी में खिलाड़ियों ने हुनर दिखाया।
सीनियर बालक वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में संजय यादव, गोलाक्षेपण में कुलदीप, 5000 मीटर दौड़ में दीनदयाल और लंबी कूद में सुरेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में अजय, 400 मीटर दौड़ में संदीप, 800 मीटर की दौड़ में विवेक, 3000 मीटर में नरसिंह, डिस्कस थ्रो में अखिलेश, लंबी कूद में अखिलेश यादव, ऊंची कूद में अकबर रिजवी व गोलाक्षेपण में विजय प्रताप अव्वल रहे।
सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मीना, 500 मीटर में प्रेमशीला, गोलाक्षेपण में सुगंधा और लंबी कूद में सुधा ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पिंकी कन्नौजिया, 300 मीटर दौड़ में रीता सिंह, लंबी कूद में रुकशा नूरी व गोलाक्षेपण में नेहा ने बाजी मारी।
जबकि सबजूनियर बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में आशा प्रजापति, गोलाक्षेपण में कनीज फातिमा और लंबी कूद में जलज वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर को प्रथम, अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में बस्ती को प्रथम व सिद्धार्थनगर जिले को द्वितीय स्थान मिला।
लोकगीत व लोकनृत्य प्रतियोगिताओं में बस्ती जिले ने बाजी मारी और सिद्धार्थनगर जिले को दूसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए देवबाला पंाडेय, बच्ची देवी, पूर्णिमा श्रीवास्तव, महेंद्र यादव, राम प्रभाकर पांडेय, रमेश चंद्र गुप्ता, ज्ञानचंद आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम व वाद-विवाद प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुनील पांडेय, कविता वर्मा, शरीफ अंसारी, नंदकिशोर गुप्ता, विश्वनाथ, सतीश सिंह, अजय प्रसाद व सुशील देवी मौजूद रहे।