श्री श्याम मंडल बढ़नी और कृष्णानगर नेपाल के संयुक्त संयोजन में 22वें श्याम फाल्गुन महोत्सव का शनिवार को आगाज हुआ। गाजे-बाजे के साथ भव्य निशान यात्रा निकाली गई। करीब 15 किमी दूर से नंगे पांव पैदल चलकर श्रद्धालु आयोजन स्थल पहुंचे।
कार्यक्रम में जिले समेत बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज और नेपाल के श्याम भक्त हिस्सा लेंगे।
बढ़नी के राणी सती मंदिर से निशान यात्रा शुरू होकर बढ़नी बाजार का भ्रमण करते हुए कृष्णानगर के श्याम मंदिर पहुंची। परंपरानुसार पचपेड़वा से सैकड़ों श्याम भक्तों की टोली नंगे पांव 15 किमी की पैदल दूरी तय कर निशान यात्रा लेकर बढ़नी पहुंची।
बढ़नी कृष्णानगर नेपाल की सड़कों पर फेरी लगा कर श्याम नारायण मंदिर में यात्रा का समापन हुआ।
इसके बाद देर शाम कोलकाता से आए नीरज अग्रवाल, कीर्ति गुप्ता ने भजनों से श्याम प्रभु का गुणगान किया। वहीं, कोलकाता से आए नृत्य नाटिका में भक्त के वश में भगवान व श्याम नाम की पगली हुई... की जीवंत प्रस्तुति होगी।
प्रमुख व्यवस्थापक रामअवतार टिबड़ेवाल ने बताया कि 20 मार्च की शाम विशाल भंडारा व प्रसाद वितरण होगा। बताया कि जो भी निशान यात्रा व भजन संध्या में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करता है, उसे प्रभु श्याम का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
आयोजन को सफल बनाने में मनीष सिंघल, बालकृष्ण सिंघल, राम अवतार टिबड़ेवाल, तरूण, दीपक, गोपाल, कमलेश, राजू छापडिय़ा, पचपेड़वा से कैलाश अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, मयंक, गुंजन आदि सक्रिय रहे। निशान यात्रा की सुरक्षा में दरोगा पीएन सिंह, हरिनारायण दीक्षित के साथ पुलिस बल मुस्तैद रही।