फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन छप्पर जले, वृद्धा झुलसी

Sat, 19 Mar 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी क्षेत्र में आग लगने से जले छप्पर के मकान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पथरा थाना क्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्ग गांव में शनिवार शाम अज्ञात कारणों से लगी आग में छप्पर के आधा दर्जन मकान जल गए। आग से मकानों में रखा नगदी, कपड़ा समेत घर-गृहस्थी के सामान जल गए। हादसे में एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला झुलस गई। इसका इलाज पीएचसी बांसी में चल रहा है। कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शनिवार अपराह्न साढ़े तीन बजे राजवेंद्र के छप्पर के मकान में अज्ञात कारण से लगी आग ने सुखराम, लक्षराम, सर्वजीत, कंजू, रामप्रकाश के छप्पर के मकान को भी अपनी जद में ले लिया। इससे घरों में रखा सारा सामान जल गया।

राजवेंद्र के घर में उसकी 80 वर्षीय दादी फुरगुद्दा देवी फंसकर आग में झुलस गई। किसी तरह ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। राजवेंद्र ने बताया कि आग से घर में रखा 10 हजार रुपये के जेवर, नगद, राशन, कपड़ा, बिस्तर सहित अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन


सुखराम के अनुसार उसका ढाई हजार रुपये नगद, राशन कपड़ा चारपाई साइकिल जल गया। लक्षराम ने बताया कि उसका आठ हजार रुपया नगद, सोने का जेवर, कपड़ा-राशन आदि जला है। कंजू का बीस हजार व रामप्रकाश का 40 हजार रुपया सहित घर का सारा सामान जल गया। सर्वजीत का परिवार मुंबई रहता है। इसके घर का भी सामान जल गया है। वहीं आग की चपेट में आने से संतराम की छत व दीवार फट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें