फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के साइंस जोन में आयोजित फ्रेशर पार्टी में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। नृत्य और संगीत में उन्होंने शानदार प्रस्तुतियां दीं। हर्षिता मिस फ्रेशर और शुभम मिस्टर फ्रेशर चुने गए।
कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि नए और पुराने छात्र-छात्राओं को एक-दूसरे से जोड़ने की यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। फ्रेशर पार्टी से छात्र-छात्राओं में सीनियर-जूनियर का भेद खत्म होता है।
साइंस जोन की डीन प्रो. प्रकृति राय ने कहा कि उम्मीद है कि आने वाले समय में विज्ञान संकाय पढ़ाई के साथ-साथ हर दिशा में तरक्की करेगा।
विभिन्न विभाग से नवोदित छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर एंड मिस फ्रेशर्स रहे। इसमें तीन राउंड हुए, प्रथम राउंड रैंप वॉक, द्वितीय राउंड में जीभ अमेठुआ गेम व अंतिम राउंड में चयनित छात्र-छात्राओं से प्रश्नोत्तरी की गई। अंत में जजों ने मिस फ्रेशर्स हर्षिता सिंह व मिस्टर फ्रेशर्स शुभम कुमार को चुना। इस दौरान वित्त अधिकारी अजय कुमार सोनकर, वीनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।