संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। नपं के वार्ड नंबर-14 मल्हवार स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में चल रहे रुद्र महायज्ञ में सोमवार की रात कथा वाचक पंडित सियाराम पांडेय ने कहा कि भगवान श्रीराम रिश्तों के आदर्श हैं। एक श्रेष्ठ राजा होने के साथ उन्होंने सत्य, दया, करुणा, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलते हुए राज किया।
इन्हीं गुणों की वजह से उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। श्रीराम ने जिससे भी मित्रता की, उससे अपना रिश्ता पूरे दिल से निभाया। एक महान राजा होते हुए भी श्रीराम ने हर जाति, हर वर्ग के व्यक्तियों के साथ मित्रता की। केवट हो या सुग्रीव, निषादराज या विभीषण सभी मित्रों के लिए भगवान राम ने कई बार संकट झेले और अपनी सच्ची मित्रता का परिचय दिया।
इस दौरान सत्य नारायण पांडेय, रविंद्र शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, शिव कुमार, रानू शर्मा, पिंटू पांडेय, गिरिराज, रिंकू पांडेय, राम केश शर्मा थे।