फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 37 प्रगणकों को कारण बताओ नोटिस

Tue, 09 Jun 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। तहसील क्षेत्र में जनगणना कार्य की धीमी प्रगति पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। चार्ज अधिकारी तहसीलदार बांसी ने सोमवार को 37 प्रगणकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जारी नोटिस के अनुसार सात जून 2026 को जिला जनगणना अधिकारी सिद्धार्थनगर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना कार्य की समीक्षा की। इसमें तहसील बांसी की प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन प्रगणकों ने अबतक संतोषजनक कार्य नहीं किया है, उनके विरुद्ध जनगणना अधिनियम 1948 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। नोटिस प्राप्त करने वालों में रमा त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, साहदेव, शाह अहमद, बीनू शर्मा, अनुराग पांडेय, राधेश्याम पाठक, वंदना भारती सहित कुल 37 प्रगणक शामिल हैं। इन सभी को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य पूरा करें।
नोटिस में कहा गया है कि कई प्रगणकों ने 16 दिन बीत जाने के बाद भी 10 प्रतिशत से कम कार्य किया है, जिससे तहसील की समग्र प्रगति प्रभावित हुई है। संबंधित प्रगणकों को आठ जून 2026 तक कम से कम 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न होने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। प्रशासन ने जनगणना कार्य को राष्ट्रीय महत्व का दायित्व बताते हुए सभी प्रगणकों से गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें