फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में दुकानदार की मौत
विज्ञापन

डुमरियागंज थानाक्षेत्र के परसा ईमाद मोड़ पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। डुमरियागंज थानाक्षेत्र के परसा इमाद मोड़ पर बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के आग्रह के बाद शव का पंचनामा करके उन्हें सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

परसा इमाद निवासी अबूलास (37) पुत्र अब्दुल कैस मोतीगंज चौराहे पर कपड़े की दुकान चलाता था। रोज की तरह अपने कपड़े की दुकान बंद करके घर के लिए जा रहा था। अभी वह घर के करीब ही पहुंचा था कि डुमरियागंज की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। गंभीर हाल में उसे सीएचसी बेवां ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक पास पांच बच्चे हैं, जिसमें तीन लड़की और दो लड़के हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा पंचनामा करके शव को अंतिम संस्कार करने के लिए परिजनों को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज केडी सिंह ने बताया कि दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना मिली है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिलने पर लाश का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें