फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्वरक की 30 दुकानों पर टीम का छापा, चार को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्वरक की 30 दुकानों में छापा, चार को नोटिस
विज्ञापन

- जिला कृषि अधिकारी की अगुवाई में टीम ने उर्वरक की दुकानों की जांच की
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कृषि विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को उर्वरक की 30 दुकानों में छापा मारा। मौके से 21 दुकानों से खाद के सैंपल लिए गए। चार दुकानों में गड़बड़ी मिलने पर दुकानदारों नोटिस जारी किया गया। उन्हें तय समय में जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

उर्वरक में मिलावट के बढ़ते मामले को देखते हुए शासन सख्त है। किसानों के साथ होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए दुकानों का निरीक्षण और गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसी क्रम में जिला कृषि अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह की अगुवाई में टीम सबसे पहले बर्डपुर पहुंची। यहां बर्डपुर में कई दुकानों की जांच हुई। इसमें एक दुकानदार का रजिस्टर अपूर्ण होने पर नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा इटवा में कई दुकानों का निरीक्षण किया। इसमें दो दुकानों में अभिलेख पूरा न होने के कारण उन्हें नोटिस दिया गया। इसके बाद टीम ने बांसी कस्बे की उर्वरक की दुकानों की जांच की। यहां एक दुकानदार को अभिलेख पूरा न होने पर नोटिस दिया गया। सात दिन के भीतर इन दुकानदारों से जवाब मांगा गया है। तय समय पर जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा टीम 21 स्थानों से खाद के नमूने लिए। उन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि दुकानों की जांच होती रहेगी। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें