फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

Thu, 24 Dec 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरत मोहम्मद की यौमे पैदाइश पर गुरुवार को ईदुलमिलादुन्नबी का त्योहार पूरी अकीदत से मनाया गया। जिलेभर में शान के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकला।
विज्ञापन


हजरत मोहम्मद का संदेश देते हुए अकीदतमंदों ने मुल्क में शांति, सलामती और सौहार्द की दुआएं मांगी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस-प्रशासन की टीमें लगातार चक्रमण करती रहीं। नगर के विभिन्न क्षेत्रों से जुलूस सुबह नौ बजे शुरू हुआ।

पुरानी नौगढ़, हुसैनगंज, थरौली, विनयका, गोबरहवा, बेलसड़ सहित अन्य स्थानों से निकले जुलूस में गाजे-बाजे के साथ पैगंबर हजरत मोहम्मद का संदेश देते हुए अकीदतमंदों ने पूरे बाजार का भ्रमण किया। जुलूस में शामिल बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर पर टोपी और हाथों में इस्लाम का ध्वज तहराते बच्चे नारे तकबीर की आवाज बुलंद कर रहे थे। नगर के सिद्धार्थ तिराहे पर अलग-अलग मोहल्लों का जुलूस एकत्रित हुआ और फिर उन्हीं रास्तों से वापस लौट गया। मजलिसों का आयोजन हुआ। इसमें मौलानाओं ने ईदुलमिलादुन्नबी की महत्ता बताते हुए हजरत मोहम्मद का संदेश जन-जन तक पहुंचाने को प्रेरित किया। बर्डपुर, गोल्हौरा, कपिलवस्तु, इटवा, बांसी सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में भी जुलूस निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें