फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट खेती पर 8 किसान सम्मानित

Wed, 23 Dec 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह जयंती बुधवार को किसान दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान जिले भर में विविध कार्यक्रम हुए। प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


खेती की बेहतरी पर चर्चा करते हुए किसानों की समस्याओं को सुलझाने पर मंथन हुआ। कृषि भवन में आयोजित समारोह में जिले के आठ किसानों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि देश की दो तिहाई आबादी खेती पर निर्भर है। किसान ही सबका पेट भरते हैं।

ऐसे में हमारा दायित्व है कि अन्नदाता की खुशियों का भी ख्याल रहे। चौधरी चरण सिंह ने किसानों की खुशहाली के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। उन्होंने खेती के नवीनतम तकनीकों को अपनाकर तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य विकास अधिकारी अखिलेश तिवारी ने खेती की बेहतरी के लिए किए जा रहे सरकारी प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक डॉ. राजीव कुमार ने विभिन्न योजनाओं से किसानों को अवगत कराया। कहा कि खेती का ट्रेंड बदल गया है। बदली तकनीक के साथ किसान खेती करें तो उनकी प्रगति तय है। समारोह में जिला कृषि अधिकारी एसएन चौधरी सहित जिले भर के किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें