फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुबह छाया कोहरा सर्द होने लगी शाम

Sun, 10 Nov 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के परसा हाइवे पर सुबह नौ बजे छाया कोहरा। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मौसम में सर्दी का असर बढ़ने लगा। जिले में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा और दोपहर में हल्की धूप हुई। सुबह कोहरा छाया तो दृश्यता भी कम हो गई। इससे अधिक घना कोहरा हुआ तो वाहनों की रफ्तार धीमी रूकेगी। वहीं शाम होते ही सर्दी असर होने लगा। माैसम के बदलाव के कारण अब पंखे की रफ्तार धीमी करनी पड़ रही है, जबकि रात में घर से बाहर निकलने से पहले ऊनी कपड़े पहनने की नौबत आ रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल तापमान सामान्य से अधिक है, लेकिन धीरे-धीरे तापमान में गिरावट होगी और कोहरा बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के कारण लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव शुरू हो गया है। रविवार सुबह सीजन में सबसे अधिक कोहरा छाया रहा। इस कारण दृश्यता करीब 300 मीटर हो गई थी। अधिक रफ्तार से चलने वाले वाहनों को रफ्तार कुछ कम करनी पड़ी।
विज्ञापन

राज्य मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सुबह कोहरा छाया रहेगा, जबकि शाम को कोहरा बहुत कम रहेगा। सर्दी धीरे-धीरे बढ़ेगी।प
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें