फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सात वर्षीय बालक की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 14 May 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौखड़ा की है घटना
विज्ञापन

शाहपुर। इटवा थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव निवासी राजेश कुमार के सात वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सायं करीब चार बजे आदित्य कुमार घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। आंधी के चलते घर का टिनशेड और कुछ दीवार गिर गई। परिजनों के मुताबिक आदित्य उस स्थान से कुछ दूरी पर था और उसके शरीर पर किसी प्रकार की चोट या मलबा गिरने का निशान नहीं मिला। इसके बावजूद अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आदित्य कक्षा दो का छात्र था। परिवार में दो बहन और दो भाइयों में वह दूसरे नंबर पर था। घटना के बाद मां समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में तहसीलदार डुमरियागंज रवि कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। परिजनों से पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया गया है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। समाचार लिखे जाने तक परिवार पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए थे। तहसीलदार रवि कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही सरकारी सहायता दिए जाने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें